नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर का खींचा हिजाब, बिहार में मचा बवाल

पटना में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर नुसरत परवीन का हिजाब हटाया। घटना से महिला असहज हुई और कार्यक्रम में मौजूद लोग भी चौंक गए। यह मामला अब सोशल और राजनीतिक चर्चा में है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: सोमवार को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दे रहे थे। इसी दौरान एक महिला डॉक्टर नुसरत परवीन जब मंच पर पहुंचीं, तो एक अलग ही स्थिति देखने को मिली। मुख्यमंत्री ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा और फिर उनकी ओर ध्यान दिया।

मुख्यमंत्री और महिला डॉक्टर के बीच बातचीत

नियुक्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री नुसरत परवीन को देखने लगे। महिला डॉक्टर भी मुख्यमंत्री की ओर देखकर मुस्कुरा रही थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उनके हिजाब की ओर इशारा करते हुए पूछा, “ये क्या है जी?” इस पर नुसरत ने जवाब दिया, “हिजाब है सर।”

यहाँ देखिये पूरी वीडियो:

हिजाब हटाने को लेकर असहज स्थिति

मुख्यमंत्री ने महिला डॉक्टर से कहा, “इसे हटाइए।” इसके बाद उन्होंने खुद अपने हाथ से महिला डॉक्टर का हिजाब हटा दिया। इस घटना से नुसरत परवीन कुछ देर के लिए असहज हो गईं। मंच के आसपास मौजूद कुछ लोग इस पर हंसने लगे, जिससे माहौल और भी अटपटा हो गया।

अधिकारियों ने संभाली स्थिति

कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए महिला डॉक्टर को दोबारा नियुक्ति पत्र थमाया और आगे बढ़ने का इशारा किया। इसके बाद नुसरत परवीन वहां से चली गईं।

सोशल और राजनीतिक हलकों में चर्चा

इस पूरी घटना का वीडियो और विवरण सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे अलग-अलग नजरिए से देख रहे हैं और इस पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

Share This Article