लंदन ने किया सलाम—नीतीश का नाम वैश्विक सूची में दर्ज

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने नीतीश कुमार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है। संस्था ने कहा कि 1947 से 2025 तक यह पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने दस बार शपथ ली है। इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की अनोखी उपलब्धि बताया गया है।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन ने बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। संस्था ने पत्र भेजकर कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उनके अनुसार, 1947 से 2025 तक यह पहली बार हुआ है कि किसी नेता ने दस बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इसे भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक अद्वितीय और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया है।

नेतृत्व और जनविश्वास का प्रतीक

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने अपने पत्र में लिखा है कि यह उपलब्धि श्री नीतीश कुमार के अटूट समर्पण, दूरदर्शी नेतृत्व और जनता के भरोसे को दर्शाती है। संस्था ने कहा कि लगातार 10 बार राज्य का नेतृत्व करना लोकतांत्रिक इतिहास में बहुत ही दुर्लभ उपलब्धि है। उन्होंने इसे केवल व्यक्तिगत सफलता ही नहीं, बल्कि भारत के लिए गौरव का क्षण बताया। पत्र में उल्लेख किया गया कि शासन, विकास, सामाजिक कल्याण और प्रशासनिक स्थिरता के प्रति मुख्यमंत्री का निरंतर प्रयास लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। यह नेतृत्व शैली आने वाले समय में भी जनहित और विकास के मार्ग को मजबूत करेगी।

वैश्विक सूची में शामिल किए जाएंगे

संस्था ने सूचित किया है कि इस उपलब्धि के सम्मान में श्री नीतीश कुमार का नाम अपनी प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। संस्था ने कहा कि वह इस सम्मान को समर्पित करते हुए स्वयं को गौरवान्वित महसूस करती है।

Share This Article