तमिलनाडु के मंत्री के बयान पर बिहार के मंत्री लखेंद्र पासवान का पलटवार

तमिलनाडु के मंत्री के बयान पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहारी मेहनती और स्वाभिमानी हैं। साथ ही महिला सशक्तिकरण को लेकर बिहार की कार्रवाई और पुलिस में महिलाओं की भागीदारी का हवाला दिया।

BNT
By
2 Min Read

BNT Desk: तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर.के. पनीरसेल्वम के हालिया बयान को लेकर सियासत गरमा गई है। इस बयान पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि बिहार के लोगों को कमजोर आंकना बड़ी भूल है। बिहार के लोग मेहनत, आत्मसम्मान और संस्कार के लिए जाने जाते हैं और किसी भी तरह के अपमान को स्वीकार नहीं करते।

“एक बिहारी सौ पर भारी” सिर्फ नारा नहीं

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि “एक बिहारी सौ पर भारी” कोई खाली नारा नहीं, बल्कि बिहारियों की पहचान है। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में बिहारी मेहनत कर रहे हैं। चाहे खेती हो, उद्योग हो या निर्माण का काम, बिहार के लोग हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी राज्य के मंत्री द्वारा इस तरह का बयान देना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह उनके संस्कारों को दिखाता है।

देश के विकास में बिहारियों की बड़ी भूमिका

लखेंद्र पासवान ने कहा कि बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि अनाज उत्पादन से लेकर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार बदल रहा है और मजबूत बिहार की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में बिहार के खिलाफ बयानबाजी करना न सिर्फ गलत है, बल्कि पूरे राज्य का अपमान है।

महिला सशक्तिकरण पर भी रखी बात

महिला सशक्तिकरण बिल को लेकर मंत्री ने कहा कि घटनाएं पहले भी होती थीं और आज भी होती हैं, लेकिन फर्क यह है कि अब कार्रवाई होती है। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले अपराधों पर कार्रवाई नहीं होती थी, जबकि अब किसी भी घटना पर तुरंत सख्त कदम उठाए जाते हैं। मंत्री ने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि पूरे देश में पुलिस बल में महिलाओं की सबसे ज्यादा भागीदारी आज बिहार में है। यह बिहार सरकार की नीतियों और सोच का साफ सबूत है।

Share This Article