पूर्णिया में’अपना अमिताभ’: कल रिलीज, फिर से दिखेगा ‘एंग्री यंग मैन’ लुक!

पूर्णिया के फिल्मकार अजय आनंद की सामाजिक ड्रामा फिल्म 'अपना अमिताभ' 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म पूर्णिया के डकैता मीरगंज की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो सफाई योद्धाओं के संघर्ष और सम्मान की कहानी बयां करती है। इसमें 70-80 के दशक के अमिताभ बच्चन के 'एंग्री यंग मैन' वाले अंदाज़ की झलक मिलेगी।

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: पूर्णिया की कहानी और यहां की मिट्टी की महक अब एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखने वाली है! फिल्ममेकर अजय आनंद की बहुप्रतीक्षित हिंदी फीचर फिल्म “अपना अमिताभ” कल, यानी 12 दिसंबर 2025 को पूरे देश के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि यह फिल्म पूर्णिया जिले के डकैता मीरगंज गांव की सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें संघर्ष, सम्मान और सामाजिक न्याय का एक दमदार संदेश दिया गया है। राज कपूर की ऐतिहासिक फिल्म ‘तीसरी कसम’ के बाद पूर्णिया से जुड़ी यह दूसरी बड़ी फिल्म है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त उत्साह और गर्व का माहौल है।

फिल्म में 70-80 के दशक के बच्चन का ‘एंग्री यंग मैन’ लुक

फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों का कहना है कि उन्हें इस फिल्म में 70 और 80 के दशक के अमिताभ बच्चन के जाने-पहचाने ‘एंग्री यंग मैन’ वाले अंदाज़ की झलक साफ दिख रही है। यह फिल्म विशेष रूप से समाज के उन ‘सफाई योद्धाओं’ के संघर्ष की कहानी बताती है, जो शहरों को साफ रखते हैं, लेकिन अक्सर सम्मान और अपने हकों से वंचित रह जाते हैं। यह उनकी आत्मसम्मान और हक की लड़ाई को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है।

कलाकार और मेकर्स: ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ भी दिखेंगे!

इस फिल्म में टीवी सीरियल में ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ की भूमिका से चर्चित हुए सिने कलाकार अनुपम श्याम भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ विजय रावल, जय थककर, ज्योत सिंह चहल समेत कई अन्य कलाकार भी अलग-अलग किरदारों में हैं। पूर्णिया के रहने वाले लेखक और निर्देशक अजय आनंद ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन के पुराने विद्रोही किरदारों से हमेशा प्रभावित रहे हैं और उसी सोच को नई तरह से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के निर्माता विकास शर्मा हैं।

रिलीज़ से पहले ही मिल चुकी है तारीफ

आपको बता दें कि फिल्म ‘अपना अमिताभ’ को रिलीज से पहले ही फिल्म फेस्टिवल में सराहना मिल चुकी है और इसे प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुआ है। फिल्म की इस सफलता ने मेकर्स और कलाकारों का हौसला और बढ़ा दिया है। अजय आनंद ने यह भी संकेत दिया है कि इस फिल्म के बाद इसके अगले भाग “अपना अमिताभ रिटर्न्स” की स्क्रिप्ट भी तैयार है, जिस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।

TAGGED:
Share This Article