BNT Desk: नए साल के आठवें दिन बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने कुल 22 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस तबादले में जिलों, नगर निगमों और अनुमंडलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय में नई नियुक्ति
नालंदा के नगर आयुक्त रहे आईएएस दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव बनाया गया है। वे 2019 बैच के अधिकारी हैं। नालंदा में उनके कामकाज की सराहना हुई थी, जिसे अब इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की टीम में पहले से पांच आईएएस अधिकारी मौजूद हैं, और अब दीपक कुमार मिश्रा भी इसमें शामिल हो गए हैं।
आईएएस टॉपर शुभम कुमार को बड़ी जिम्मेदारी
2020 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर शुभम कुमार को भी नई पोस्टिंग मिली है। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में डीडीसी (उप विकास आयुक्त) बनाया गया है। शुभम कुमार बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने तीसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की थी। वे आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियर हैं और मानव विज्ञान (एंथ्रोपोलॉजी) को वैकल्पिक विषय चुनकर टॉपर बने थे।
बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला – सूची
मुख्यमंत्री सचिवालय में नियुक्ति
-
दीपक कुमार मिश्रा (2019 बैच) – संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय
(पूर्व नगर आयुक्त, नालंदा)
नए डीडीसी (उप विकास आयुक्त) – 9 जिले
-
सूर्य प्रताप सिंह (2021) – समस्तीपुर
-
लक्ष्मण तिवारी (2021) – सारण
-
श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर (2020) – पटना
-
शुभम कुमार (2021) – नालंदा
-
गौरव कुमार (2022) – गोपालगंज
-
काजले वैभव नितिन (2022) – बेतिया
-
दिव्या शक्ति (2022) – भभुआ (कैमूर)
-
श्वेता भारती (2022) – खगड़िया
-
गौरव कुमार (2022) – सहरसा
नगर निगम आयुक्त – 7 नगर निगम
-
शिवाक्षी दीक्षित (2021) – बेतिया नगर निगम
-
निशांत विवेक (2020) – बिहार शरीफ नगर निगम
-
अभिषेक पलसिया (2020) – गया नगर निगम
-
पार्थ गुप्ता (2022) – मुंगेर नगर निगम
-
आशीष कुमार (2022) – मोतिहारी नगर निगम
-
किसलय कुशवाहा (2022) – भागलपुर नगर निगम
-
ऋतुराज प्रताप सिंह (2022) – मुजफ्फरपुर नगर निगम
अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) – 5 अनुमंडल
-
गरिमा लोहिया (2023) – बाढ़
-
अनिरुद्ध पाण्डेय (2023) – दानापुर
-
कृतिका मिश्रा (2023) – पटना सदर
-
आकांक्षा आनंद (2023) – मुजफ्फरपुर पश्चिम
-
रोहित कर्दम (2023) – नौगछिया
- इसके अलावा आईएएस समीर सौरभ (2019) को कंफेड एमडी की जिम्मेदारी दी गई है।