पटना में 82 हजार संपत्तिकर्ताओं पर बकाया टैक्स, भुगतान नहीं करने पर लगेगा

BNT
By
3 Min Read

BNT Desk: राजधानी Patna में बड़ी संख्या में संपत्ति धारकों ने अब तक अपना बकाया संपत्ति कर जमा नहीं किया है। Patna Municipal Corporation के आंकड़ों के अनुसार निगम क्षेत्र में कुल 3 लाख 2 हजार 574 संपत्ति धारक हैं।

इनमें से अब तक 2 लाख 20 हजार 300 लोगों ने ही अपना टैक्स जमा किया है, जबकि 82 हजार 274 संपत्ति धारकों पर अभी भी संपत्ति कर बकाया है।

निगम को मिला 83 करोड़ से अधिक राजस्व

नगर निगम को अब तक संपत्ति कर के रूप में 83 करोड़ 7 लाख 18 हजार 376 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

निगम प्रशासन ने सभी बकायेदारों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना टैक्स जमा करें, ताकि आगे लगने वाले ब्याज और जुर्माने से बच सकें।

31 मार्च तक ओटीएस योजना का मौका

नगर निगम की ओर से बकाया टैक्स वसूली के लिए वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) योजना भी चलाई जा रही है।

इस योजना के तहत संपत्ति धारक 31 मार्च तक अपने बकाया टैक्स का भुगतान कर निर्धारित छूट का लाभ ले सकते हैं। तय समय सीमा के बाद बकाया राशि पर नियम के अनुसार ब्याज और जुर्माना लगाया जाएगा।

टैक्स काउंटर का समय बढ़ाया गया

करदाताओं की सुविधा के लिए नगर आयुक्त Yashpal Meena ने सभी संपत्ति कर संग्रह काउंटर सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुले रखने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा छुट्टी वाले दिनों में भी काउंटर खुले रहेंगे, ताकि लोग आसानी से अपना टैक्स जमा कर सकें।

बकायेदारों से वसूली के लिए अभियान

नगर निगम ने बकायेदारों से वसूली के लिए विशेष अभियान भी शुरू किया है। रविवार को अभियान के चौथे दिन 486 संपत्ति धारकों से 27 लाख 20 हजार 100 रुपये की वसूली की गई।

इस अभियान के लिए निगम के छह अंचलों में धावा दल तैनात किए गए हैं और निगरानी के लिए दो जोन बनाए गए हैं।

नई संपत्तियों का कर निर्धारण भी आसान

नगर निगम ने नई संपत्तियों के कर निर्धारण की प्रक्रिया को भी सरल बना दिया है। शहर के लोग टोल फ्री नंबर 155304 पर कॉल कर अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

इसके बाद निगम की टीम घर या प्रतिष्ठान पर पहुंचकर कर निर्धारण और पुनर्निधारण की प्रक्रिया पूरी करेगी।

Share This Article